उरई, जनवरी 27 -- उरई। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सदस्यों ने भारतीय संविधान के मूल आदर्श न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का स्मरण करते हुए देश की एकता,अखंडता व संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।संगठन को मजबूती प्रदान िकए जाने की शपथ ली। बुंदेलखंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन कुमार शिवहरे, बुंदेलखंड महामंत्री दीपक श्रीवास्तव,जिला संरक्षक प्रमोद शिवहरे, रमेश चंद्र, जिला प्रभारी वीर बहादुर सिंह निरंजन, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, जिला मंत्री अनुरुद्ध निरंजन, अवनीश दुबे, हृदय नारायण, मानवेंद्र सिंह, रुद्र पटेल, चंदन श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, अजय निरंजन, केदार सहित आदि ने ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर चर्चा की...