मुरादाबाद, मार्च 26 -- कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह के लाइन हाजिर होने के बाद उनके स्थान पर भोजपुर थाना क्षेत्र से अमरनाथ वर्मा को बिलारी कोतवाली की कमान दी गई है। वह पूर्व में मैनाठेर थाना क्षेत्र में भी तैनात रह चुके हैं। मंगलवार को नए कोतवाली प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बिलारी कोतवाली का प्रभार संभाल लिया, व्यापार मंडल के पदाधिकारी स्वागत सम्मान के लिए पहुंचे। जहां बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, राज अरोरा, नितिन डूडेजा, रमाकांत गुप्ता, सलीम अहमद, इकरार हुसैन प्रधान जी, मुन्ने अली,राजपाल यादव आदि सहित भारी तादाद में व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.