मोतिहारी, दिसम्बर 5 -- मधुबन। मधुबन में आगामी 16 दिसम्बर को होने वाले व्यापार मंडल के चुनाव के लिए गुरूवार को अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्य के लिए 10 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इसकी जानकारी देते हुए आरओ सह बीडीओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गीता देवी व अभिषेक कुमार सिंह तथा कार्यकारिणी के सदस्य के लिए रामबालक प्रसाद, सत्येन्द्र प्रसाद यादव,रवि भूषण प्रसाद, अनिता देवी, ब्रजकिशोर प्रसाद, रामएकबाल सहनी,राकेश कुमार व शिव शंकर राय ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 व 6 दिसम्बर को होगी। अभ्यर्थी 9 दिसम्बर को नाम वापस ले सकते हैं। वहीं मतदान व मतगणना 16 दिसम्बर को होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। मतदान सुबह 7 बजे से संध्या 4 बजे तक होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.