नैनीताल, मई 11 -- भवाली। नगर के एक होटल में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने एकमत होकर कहा कि नगर में जल्द व्यापार मंडल के चुनाव होने चाहिए। बगैर चुनाव के किसी भी व्यापार मंडल को नहीं माना जायेगा। कहा कि वर्षो से भवाली नगर में व्यापार मंडल के चुनाव होते आये है। बिना निर्वाचन के कोई भी अध्यक्ष नहीं चुना गया। जल्द चुनाव होने चाहिए| इस दौरान कंचन सुयाल, लोकेश जोशी, अमन सागर, मो जाहिद, सोहन सिंह, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...