मोतिहारी, दिसम्बर 2 -- मधुबन। 16 दिसम्बर को होने वाले व्यापार मंडल की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। आरओ सह बीडीओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के 1 पद के लिए व कमेटी के सदस्य के लिए 6 पदों पर चुनाव होगा। नामांकन 3 व 4 दिसम्बर को सभी पदों के लिए दाखिल किया जाएगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 व 6 दिसम्बर को होगी। अभ्यर्थी 9 दिसम्बर को नाम वापस ले सकते हैं। वहीं मतदान व मतगणना 16 दिसम्बर को होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। मतदान सुबह 7 बजे से संध्या 4 बजे तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...