लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ। अर्जुनगंज सरसंवा सर्वहित व्यापार मंडल का अध्यक्ष प्रीतम मिश्रा को चुना गया। मंसूर अहमद को वरिष्ठ महामंत्री , रणवीर यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , राजेश गुप्ता और गौरव अग्रवाल को महामंत्री, वीरेन्द्र यादव और राजकुमार यादव को उपाध्यक्ष , सुनील अग्रवाल, अंशुल निगम , योगेश यादव और प्रशांत गुप्ता को सचिव, रतन लाल खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष, आदर्श यादव और शैलेन्द्र सिंह चौहान को मीडिया प्रभारी, हिमांशु गुप्ता, पीयूष पांडे और गौरव अग्रवाल को सलाहकार और सिकंदर पाल को संरक्षक मनोनीत किया गया। सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में सर्वसम्मति से उक्त गठन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...