सहारनपुर, फरवरी 25 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा बैठक का आयोजन किया। बैठक में अपने विचार रखते हुए महामंत्री राघव मक्कड़ व कोषाध्यक्ष सुमित ने कहा कि व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न व्यापार मंडल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। हम सभी तन,मन और धन से व्यापारियों के साथ खड़े हैं। इस दौरान प्रदेश महामंत्री जसवंत बत्रा, युवा अध्यक्ष नवीन मक्कड़, महानगर अध्यक्ष आशु निरंकारी, अंतरिक्ष अरोड़ा, टिंकू पाहुजा, पंकज बजाज, मनीष अग्रवाल, राहुल, मन सचदेवा, हितेश शर्मा, सुशील कांबोज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...