हल्द्वानी, जनवरी 13 -- हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। नैनीताल के प्रमुख व्यवसायी कुंदन सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष, विवेक वर्मा को संयुक्त महामंत्री व हिमांशु जोशी को संगठन मंत्री मनोनीत किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष मल्लीताल किशन नेगी, तल्लीताल अध्यक्ष मारुति नंदन साह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश, जिला संरक्षक जीत सिंह आनंद, प्रांतीय सह चुनाव अधिकारी रवैल सिंह आनंद, सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...