सीवान, जनवरी 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। व्यापार मंडलों की समस्याओं व व्यापार मंडलों में स्थायी रूप से सहायक प्रबंधक की नियुक्ति की मांग को लेकर व्यापार मंडलों का एक प्रतिनिधिमंडल गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह से सोमवार को मिला, साथ ही ज्ञापन भी सौंपा। दरौली व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकिशोर सिंह उर्फ राजू सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से सरकार के समक्ष व्यापार मंडलों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को उठाने की बात कही। ज्ञापन में मुख्य रूप से व्यापार मंडलों में स्थायी रूप से सहायक प्रबंधक की नियुक्ति, व्यापार मंडलों को कृषि यांत्रिकरण हब के रूप में विकसित करने, किसान उत्पादक संगठन का गठन, समितियों के पूर्ण कम्प्यूटरीकरण व वृहद भंडारण क्षमता योजना से जोड़ने की मांग शामिल है। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के...