सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- सुलतानपुर,संवाददाता। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानों के आवंटन में देरी तथा आवंटन की प्रक्रिया व दुकानों के मरम्मत के सम्बंध में मामला उठाया गया। इसके सम्बंध में एडीएमई ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को आवंटियों के साथ बैठक कर इस मामले के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में सुन्दरलाल व्यापारी कल्याण एवं सेवा समिति सुलतानपुर की ओर से सुपर मार्केट में अतिक्रमण, दुकानों के मरम्मत तथा सुरक्षा के लिए अवगत कराया गया। साथ ही जिला पंचायत के सामने अम्बेडकर मार्केट की मरम्मत कराने का मामला भी व्यापारियों ने उठाया। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका ने सुपर मार्केट में सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.