हाथरस, दिसम्बर 6 -- हाथरस। संगठन के समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेश कुमार शर्मा को शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के व्यापार प्रकोष्ठ का संरक्षक बनाया गया। जिसके बाद उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उमेश शर्मा को यह जिम्मेदारी व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू ठाकुर द्वारा प्रदान की गई। उमेश कुमार शर्मा लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी सकारात्मक भूमिका और सजगता के लिए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने उमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि वे व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूती से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय संरक्षक पद पर उनकी नियुक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.