मोतिहारी, मार्च 27 -- शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित साउंड एंड लाइट का कारोबार मंदा पड़ता जा रहा है। पुलिस की सख्ती से कारोबार प्रभावित हो रहा है व उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। ध्वनि सेवा संघ, मोतिहारी के अध्यक्ष कुमार संजय, सचिव सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी शंकर साह आदि ने बताया कि जिले में लगभग दो हजार व्यवसायी साउंड एंड लाइट के कारोबार से जुड़े हैं। इनमें तकरीबन 150 कारोबारी तो के वल शहर में हैं। विभिन्न शादी समारोहों, त्योहारों, आयोजनों, प्रशासनिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने में साउंड एंड लाइट संचालकों का अहम रोल होता है। छोटा से बड़ा कार्यक्रम भी इनकी उपस्थिति के बिना सफल हो पाना असंभव सा दिखता है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी हमारे उपकरण का उपयोग विभिन्न आयोजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.