मैनपुरी, मई 28 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम जवापुर निवासी सुधीर पुत्र इंद्रपाल कठेरिया ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि बीते जनवरी माह में वह बाजार करने कोसमा गया था। जहां उसे राहुल यादव निवासी चापरी थाना घिरोर मिल गया। राहुल ने सुधीर से व्यापार करने के लिए एक लाख रुपये लगाने के लिए कहा। अगले ही दिन वह एक लाख रुपये लेकर चापरी पहुंचा। जहां से राहुल उसे मैनपुरी के लोहिया पार्क ले गया और दो व्यक्तियों से मिलाया। इन व्यक्तियों ने एक लाख रुपये और लाने के लिए कहा तो वह अगले दिन एक लाख रुपये लेकर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी के जेवरात और बाइक गिरवी रखकर रुपये का इंतजाम किया। लेकिन उसके दो लाख रुपये आरोपियों ने ले लिए और कोई व्यापार नहीं किया। 24 मई को राहुल ने अपने साथियों के साथ कार में डालकर पीड़ित की पिटाई की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.