मेरठ, नवम्बर 30 -- नगर में एक कपड़ा व्यापारी से फोन पर 10 हजार रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना मवाना में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। अटौरा रोड स्थित मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी अमीर मलिक गोल मार्केट के सामने सोना गारमेंट्स के नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने थाना मवाना में तहरीर देकर एक युवक पर फिरौती मांगने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अमीर मलिक के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सुहेल उर्फ ठोली बताकर 10,000 रुपये की फिरौती मांगी। आरोप है कि सुहेल ने धमकी देते हुए कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो दुकान पर आकर गोली मार दूंगा। यह पूरी बातचीत उनके मोबाइल में रिकॉर्ड है। अमीर मलिक ने बताया कि सुहेल उर्फ ...