गाज़ियाबाद, फरवरी 11 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चंद्रपुरी निवासी एक सर्राफ की विजयनगर स्थित व्यावसायिक संपत्ति पर कब्जे का प्रयास और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक रंगदारी नहीं देने पर आरोपी हत्या की धमकी दे रहा है। विजयनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज किया है। चंद्रपुरी निवासी विनीत कुमार सिंघल का कहना है कि चौपला मंदिर घंटाघर के पास उनकी आभूषणों की दुकान है। उन्होंने छह अक्तूबर 2022 को प्रताप विहार सेक्टर-11 स्थित एक कमर्शियल नर्सिंग होम बैंक से नीलामी के जरिए खरीदा था। आरोप है कि संपत्ति खरीदने के बाद से ही पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विनीत सिंघल के मुताबिक छह जून 2023 की रात करीब साढ़े दस बजे मेरठ निवासी नरेंद्र शर्मा 20-25 बदमाशों के साथ नर्सिंग होम पर पहुंचा और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.