कन्नौज, मई 11 -- कन्नौज। उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को शहर पहुंचे। इस दौरान संगठन पदाधिकारियो और व्यापारियों ने उनका जाेरदार स्वागत किया। इसके बाद पदाधिकारियों की बैठक में जिले के संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई।रविवार को शहर के एक होटल पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि आयोग के गठन से व्यापारियों को सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। साथ ही संगठन के पदाधिकारियाें के साथ बैठक कर जिले के संगठन को विस्तार देने पर चर्चा की गई। इस मौके पर आशीष त्रिपाठी, सुमन मिश्रा, विनय दुबे, विनय तिवारी, सुनील तिवारी, अनिल शुक्ला, बलवान सिंह, गीता पाठक, शिवी शुक्ला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.