गंगापार, मार्च 25 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल गंगापार की ओर से सहसों में होली मिलन समारोह एवं सहसों व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारी समाज व देश की रीढ़ हैं। प्रदेश के व्यापारियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापार और उद्योग लगाने के लिए मुद्रा लोन के अलावा पर्यटक विभाग में कई योजनाएं व्यापारियों को दिया हैं। जिसका व्यापारी सीधा लाभ उठाकर अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, नीरज सिंह, अरुण मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.