शाहजहांपुर, मार्च 23 -- व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की अध्यक्षता में बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें लखनऊ के अटल सभागार में रविवार को होने वाले व्यापारी महाकुंभ में जाने की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस महाकुंभ के मुख्य अतिथि रामनाथ कोविंद पूर्व राष्ट्रपति होंगे। विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश जैन शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री एवं सभी प्रदेश पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों व महामंत्री को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा की महाकुंभ में प्रदेश के व्यापारी समाज की समस्याओं से मुख्य अतिथि एवं विशेषता अतिथि को अवगत कराया जाएगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.