लखनऊ, मई 11 -- राजधानी में ब्रह्मोस इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी के शुभारंभ का लखनऊ के व्यापारियों ने स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता व उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार जताते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस की प्रोडक्शन यूनिट शुरू होने से लखनऊ का मान पूरे देश में और बढ़ गया। इस यूनिट के लगने से राजधानी में व्यापार एवं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा छोटी एमएसएमई यूनिटों को भी लाभ मिलेंगे। डिफेंस कॉरिडोर के और अधिक प्रभावी होने से लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी, चित्रकूट में भी व्यापार को भी गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.