लखनऊ, दिसम्बर 29 -- वाणिज्य बंधु की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने ट्रैफिक जाम, टैक्स के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कारोबारी बोले कि अमीनाबाद से लेकर चौक तक जाम की समस्या व्यापार चौपट कर रही है। डीएम विशाख जी ने संबंधित अधिकारियों को बिना देरी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि तालकटोरा रोड स्थित दुकानों का किराया वर्ष 2017 से अब तक नगर निगम जमा नहीं करा रहा है। पूर्व महापौर एवं नगर विकास मंत्री ने दो वर्ष का किराया पुराने दर पर जमा कराए जाने के निर्देश दे चुके हैं। नगर निगम सदन ने भी इस प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने जोनल अधिकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरण का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दि...