शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की कार्यवाही से हो रही कठिनाइयों को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि चंद्र शेखर मिश्रा को सौंपा। सौमित्र गुप्ता ने 12 लाख रुपये की वार्षिक टर्नओवर सीमा को बढ़ाकर 40 लाख करने, लाइसेंस न होने पर सजा प्रावधान समाप्त करने और ऑनलाइन फूड सप्लाई डिलीवरी कर्मियों के लाइसेंस अनिवार्य करने की मांग उठाई। महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन ने प्रत्येक जिले में एक ही रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी नियुक्त करने तथा रिटेल-होलसेल व्यापारियों को पैकिंग संबंधी कमी पर दंडित न करने की बात कही। व्यापारियों ने सैंपलिंग के दौरान फार्म-5 क मौके पर देने और सामान का भुगतान सुनिश्चित करने...