कन्नौज, मई 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक और पूर्व सांसद स्व.श्याम बिहारी मिश्रा की 88वीं जयंती नगर की पुरानी गुड़ मंडी में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा श्यामबिहारी मिश्रा ने व्यापारी समुदाय को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जीवन समर्पित किया। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा। नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू ने व्यापारी एकता पर जोर देते हुए कहा एकजुटता ही हमारी ताकत है। यदि हम संगठित रहें, तो कोई भी अधिकारी हमारा शोषण नहीं कर सकता। आलोक गुप्ता टिल्लू ने मिश्राजी के व्यापारी कल्याण के प्रयासों को याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.