महाराजगंज, जनवरी 17 -- बृजमनगंज। फुलमनहा ग्राम पंचायत के जगदेवपुर निवासी व्यापारी प्रदीप सहानी पर गुरुवार रात अराजकतत्वों ने हमला करने का प्रयास किया। दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उन्हें इसरीवर तिराहे के पास रोका, लेकिन शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। बाद में मामी चौराहे पर उनके चाचा भुलई सहानी को भी घेरने का प्रयास किया गया, जहां दुकानदारों के एकत्र होने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस को सूचना दी गई है। उपनिरीक्षक आलोक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...