मथुरा, नवम्बर 18 -- थाना हाइवे अंतर्गत नरसी विहार के समीप बाइक सवारों ने मंडी चौराहा के समीप दुकान करने वाले व्यापारी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आयी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी सीसीटीवी के खंगाल कर हमला करने वालों की तलाश कर रही है। रविवार देर शाम नरसी विहार की ओर नमकीन व्यापारी कालीचरन बिंदल तकादे को गये थे। आरोप है कि रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से वापस अपनी घर मंडी समिति की ओर आते समय नरसी विहार कालोनी के सामने अंग्रेजी शराब ठेके के समीप खड़े बाइक सवार तीन-चार युवकों ने उसे रोक कर ठेका से शराब लेकर आने को कहा। इसका विरोध करने पर बाइक सवारों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख बाइक सवार भाग गये। इस दौरान लोगों ने उ...