फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद,वरिष्ठ संवाददाता। अपराध शाखा, ऊंचा गांव की टीम ने व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोपमें दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले सात दिन से इस मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने वारददात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। आरोपियों ने व्यापारी से रंजिश में कुल्हाड़ी से हमला किया था। बुधवार को सेक्टर-30 पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि आराेपियों की पहचान प्रहलादपुर निवासी बलराम उर्फ बाली और वेदप्रकाश उर्फ बेदु के रूप में हुई है। दोनों पेशे से चालक हैं। दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों आरोपियों को अपराध शाखा, ऊंचा गांव प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने आरोपियों को मंगलवार को चांदपुर बस अड्डा से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी करीब तीन वर्ष पहले पवन के पास ...