पीलीभीत, अप्रैल 3 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को नमूना लेने से रोकने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार यादव (द्वितीय) ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री समेत 10 व्यापारियों को एक-एक लाख रुपए जुर्माना समेत तीन-तीन माह की सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने चार जुलाई 2023 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में परिवाद दायर कराते हुए कहा कि पुरानी गल्ला मंडी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम सर्वे व सैम्पलिंग के लिए पहुंची थी। सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी इकठ्ठा हो गए और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर दी। व्यापारी विरोध करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम को जबरन व्यापार भवन ले गए। पुलिस बुलाने पर टीम व्यापारियों के चंगुल से मुक्त हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.