अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। व्यापारी नेता बनवारी लाल वार्ष्णेय की 24वीं पुण्यतिथि बस स्टैंड स्थित बनवारी पैलेस पर मनाई गई। बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के कोषाध्यक्ष सीए अनूप गुप्ता ने कहा कि बनवारीलाल का जीवन समाज के लिए सर्मपित रहा। उनके द्वारा व्यापारियों के लिए कई कार्य कराए गए। इस दौरान अशोक सराफ, पंकज वार्ष्णेय, सीए गौरव वार्ष्णेय, भाजपा नेता राजेन्द्र चीफ, राजीव कृष्ण वार्ष्णेय, अमित सराफ, अजय वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय, जितेन्द्र वार्ष्णेय, कष्ण कुमार वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...