बरेली, दिसम्बर 9 -- सिरौली। सोमवार को नगर की धर्मशाला में व्यापारियों ने बैठक की, जिसमें फतेहगंज पश्चिमी के व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल पर दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग की गई। मंडल अध्यक्ष अर्पित गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक में व्यापारियों ने कहा कि जिले में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि नगर पंचायत के ईओ बिना नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने का व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ने विरोध किया। इस पर उन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। यहां प्रदीप गुप्ता, सतीश गुप्ता, वरुण रस्तोगी, अविनाश मौर्य, पुनीत गुप्ता, रमित, संदीप नेताजी, सौरभ रस्तोगी, विशाल सिंह, कपिल रस्तोगी, यशु गुप्ता आदि मौजूद रहे। फोटो 04- सिरौली में व्यापारियों ने मीटिंग कर व्यापारी नेता पर दर्ज मुकद्में की वापसी की मांग की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...