सहारनपुर, फरवरी 6 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में स्थित हाथी बिल्डिंग में मकान पर अतिक्रमण रोकने पर व्यापारी नेता और उनके बेटे को देख लेने की धमकी दी गई। पीडि़त ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। कप्तान के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार में एक महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रेलवे रोड स्थित बिल्डिंग निवासी शीतल टंडन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष हैं। शीतल टंडन ने कोतवाली सदर बाजार में दर्ज कराए मामले में बताया कि उनकी मशीनरी की दुकान है। उसी के ऊपर उनका निवास स्थान है। कैंपस में दुकान और निवास के पीछे लगभग 215 गज की अलग से बिल्डिंग है, जिसमें उनका बेटे ऋषि टंडन का चौथे हिस्से की मलकियत भी है। इस बिल्डिंग में पूनम चौधरी भी रहती हैं। आरोप है कि महिला का व्यवहार उनके साथ ठीक नहीं है।...