लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र सिंह के असामयिक निधन पर व्यापारियों में शोक है। सुरेन्द्र सिंह ऐशबाग परिक्षेत्र के अध्यक्ष भी थे। उनके निधान पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को गुलाला घाट स्थित बैकुंठ धाम पर सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उनको अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इनमें अनुज गौतम, राजीव कक्कड़, पदम जैन, रमेश शुक्ला आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.