लखनऊ, अगस्त 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना में अब आश्रितों को और जल्द पैसा मिलेगा। इसके लिए व्यास पोर्टल पर कार्यवाही करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना योजना में मृतक के आश्रितों को सहायता राशि देने की व्यवस्था है। मैनुअल काम करने पर इसमें देरी होती है। अपर आयुक्त लेखा अशोक कुमार सिंह द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि व्यास पोर्टल का इस्तेमाल इसके लिए किया जाएगा। इस पर तत्काल कार्यवाही होने से आश्रितों के परिजनों को जल्द पैसा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.