लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता एसटीएफ ने प्रतापगढ़ में पिछले महीने एक व्यापारी को सरेबाजार दौड़ा कर पिटाई व फायरिंग करने के आरोपी शाहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख पर 50 हजार रुपये इनाम घोषित था। उसके दो साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। शाहरुख के बयान के बाद तीन और आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही के मुताबिक आरोपी शाहरुख मूल रूप से प्रतापगढ़ के अंतू का रहने वाला है। इसी साल 17 जून को उसने प्रतापगढ़ में एक व्यापारी को असलहे की दम पर दौड़ा लिया था। उसने और साथियों ने व्यापारी की खूब पिटाई की थी। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए सरे बाजार हवाई फायरिंग भी की थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। दो आरोपित तीन दिन बाद पकड़ गए थे। मुख्य आरोपित शाहरुख फरार चल रहा था। शाहरुख पर 50 हजार रुपये इनाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.