मैनपुरी, जनवरी 3 -- पिछले वर्ष 17 दिसंबर की शाम घिरोर में कारोबारी को बंधक बनाकर एक लाख की नकदी, सोने की चेन, मोबाइल और बाइक लूटकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से मोबाइल, 7230 रुपये की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए अंकित का बड़ा आपराधिक इतिहास है। शिकोहाबाद से मैनपुरी आकर इन बदमाशों ने रेकी की और इसके बाद कारोबारी को गोदाम में बंधक बनाकर लूटपा की घटना को अंजाम दिया। घिरोर थाना क्षेत्र के कोसमा रेलवे क्रासिंग के निकट से इनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि 17 दिसंबर को घिरोर कस्बे में व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना का मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच में पुलिस को घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के नाम पता चले। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.