मेरठ, नवम्बर 30 -- खैरनगर फिल्मिस्तान क्षेत्र में शनिवार को एक व्यापारी को एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का पता लगते ही भाजपा पदाधिकारियों और व्यापारियों में रोष फैल गया। सभी ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने थाना प्रभारी से आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, व्यापार संघ बुढ़ाना गेट महामंत्री मयूर अग्रवाल, विक्रम शर्मा, राजकुमार कौशिक, निखिल चपराना और हिरदेश कुमार सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आमने-सामने दुकान है, जहां कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ था। आरोपी खैरनगर निवासी शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...