सहारनपुर, जनवरी 13 -- मूंगफली व ड्राई फ्रूट गोदाम में लगी आग से हुए लाखों रुपए के नुकसान पर दुख प्रकट करने पहुंचे गंगोह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक चौधरी कीरत सिंह ने पीड़ित व्यापारी अभिषेक गर्ग को सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। चार दिन पूर्व शनिवार की रात्रि में नगर के स्टेट बैंक कालोनी स्थित एक मूंगफली गोदाम में संदिग्ध अवस्था में भीषण आग लग गई थी। आग से व्यापारी को लाखों रुपए का नुकसान हो गया था। मंगलवार को समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा विधायक चौधरी कीरत सिंह ने व्यापारी अभिषेक गर्ग से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया और सरकार से पर्याप्त मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रोबिन जैन, पूर्व प्रधान टीटू त्यागी, डा.एनसी शर्मा, डायरेक्टर प्रदीप राणा, मोहम्मद शहजाद, मुकेश राणा व रा...