संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- संतकबीरनगर, निज संवददाता। थाना कोतवाली खलीलाबाद के मंझरिया के पास पांच दिन पूर्व व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना झूठी निकली। उसके साथ केवल मारपीट हुई थी। इसका खुलासा उसके साथ मारपीट करने वाले दो बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद हुआ। दोनों ने दुकान पर काम करने वाली लड़की से बात करने से रोकने पर मारपीट की घटना की थी। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली के नगरपालिका क्षेत्र के बेलवनिया वार्ड निवासी व्यापारी साधु शरन मौर्या पुत्र रामपियारे शिकायत पत्र दिया था। बताया कि 09 दिसम्बर को बेलवनिया जाते समय मंझरिया पशु बाजर के पास पहुंचने पर अज्ञात व्यक्तियों ने उसको मारा पीटा व 20 हजार रुपया छीन लिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले के खुलासे के पुलिस की टीमें लगाई गई थीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.