प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- संग्रामगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बाजार के वरिष्ठ व्यापारी 60 वर्षीय निरंजनलाल मोदनवाल का हृदयगति रुकने से शुक्रवार को निधन हो गया था। खबर मिलने पर जनसत्तादल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष, बाबागंज विधायक विनोद सरोज उनके आवास पहुंचे। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर आनंद देव पांडेय, सुरेश सिंह, ओम प्रकाश पटेल, ऋषिकेश अग्रहरि, विकास मोदनवाल, शंभू जायसवाल, राहुल जायसवाल, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.