चंदौली, दिसम्बर 13 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चंदासी कोयला मंडी स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से शोक सभा किया गया। इस दौरान प्रमुख कोयला व्यापारी सुभाष चन्द्र अग्रवाल के निधन पर मंडी को बंदकर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के संस्थापक सतीश जिंदल ने कहा कि उनके निधन से सभी व्यापारी मर्माहत है। मंडी के संरक्षक रहते हुए उन्होंने व्यापारी हित में काफी संघर्ष किया था। इस दौरान श्याम बाबू, हरिशंकर सिंह मुन्ना, मनोज अग्रवाल, नियाज खान, मुरारी गुप्ता, पवन तुलसियान, राज सरैया, काशीनाथ जायसवाल, कविजी, नारायण सिंह यादव, राकेश मौर्य, लल्लू तिवारी आदि शामिल रहे। वही प्रगतिशील कोयला व्यापारिक कल्याणकारी संस्था की ओर से प्रमुख कोल व्यवसाई सुभाष चंद्र अग्रवाल के निधन शोक सभा का आयोजन किया गया। संस्था के अध्...