लखीमपुरखीरी, जून 2 -- ढखेरवा, संवाददाता। पढुआ थाना के लखाही गांव में एक व्यापारी के घर घुसे चोरों ने नकदी जेवर समेत करीब चार लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर माल बरामदगी की गुहार लगाई है। ढखेरवा में कृषि यंत्र व लोहा भंडार की दुकान चलाने वाले राजू मौर्य का घर लखाही में हाईवे किनारे जंगली नाथ मंदिर के पास बना हुआ है। शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद बिक्री का एक लाख बीस हजार रुपया घर ले जाकर रख दिया। रात किसी समय अज्ञात चोर टटिया चीर कर घर में घुस गए। राजू के मुताबिक चोरों ने बक्से में रखी एक लाख बीस हजार की नकदी, महिलाओं के सोने चांदी के जेवर जिनमें गले का हार, मंगल सूत्र, कमर बिछुआ, झाला, पायल आदि चुरा कर फरार हो गए। घटना के समय गर्मी की वजह से घर के लोग आंगन में सोए हुए थे। सुबह होने पर घर वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.