फरीदाबाद, दिसम्बर 8 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। बल्लभगढ़ के एक आढ़ती को अपने अशिक्षित ग्राहक की मदद करना भारी पड़ गया। ग्राहक के पास आए चालान की ऐप को अपने मोबाइल फोन में लेकर उसे खोलने के प्रयास के कुछ दिन बाद आढ़ती के खाते से 1,65,685 रुपए कट गए। घटना 22 अक्तूबर की है। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी निवासी गुलशन मित्तल ने बताया कि वह मंडी में आढ़ती हैं । कुछ दिन पहले उनके एक अशिक्षित ग्राहक ने उन्हें बताया कि उनका चलाना आया हुआ है लेकिन वह भर नहीं सकता। उसे जानकारी नहीं है। उसने उसके मोबाइल में आई एपीके ऐप को अपने मोबाइल में ले लिया और उस फाइल को खोलने लगे तो वह फाइल नहीं खुली। पीड़ित गुलशन ने बताया कि 22 अक्तूबर को जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे तभी उनके पास उनके दो बैंकों से मैसेज आए कि उनके खातों से 1 लाख 65 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.