गाजीपुर, जनवरी 9 -- भांवरकोल। थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम पातालगंगा चट्टी पर दुघर्टना में कुचलकर हुई सब्जी व्यापारी धनंजय चौरसिया की मौत को लेकर लोगों में गहरा क्षोम है। शोक और न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को पातालगंगा बाजार बंद रहा। जिससे वहां पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। सभी दुकाने और प्रतिष्ठान बंद रहे। यहां तक कि चाय पानी की दुकाने भी बंद रही। लोगों में इस घटना को लेकर बेहद आक्रोश है। घटना से लोग काफी सदमे में दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...