बदायूं, जनवरी 5 -- बदायूं। लूट के बाद गला दबाकर की गई बर्तन व्यापारी की पत्नी की हत्या अब पुलिस के लिए सिर्फ एक मुकदमा नहीं, बल्कि भरोसे और साजिश की परतें खोलने वाली चुनौती बन गई है। नामजद रिश्तेदारों के बावजूद जांच का शक कहीं और इशारा कर रहा है, जिससे पुलिस असली हत्यारों तक पहुंचने के लिए हर तकनीकी और मानवीय कड़ी खंगालने में जुटी है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ हमजापुर गांव में हुई मुन्नी देवी की हत्या अब साधारण लूट का मामला नहीं रह गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात सुनियोजित थी और हत्यारों ने पूरी तैयारी के साथ घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार रात बेटी के घर जन्मदिन कार्यक्रम से लौटने के बाद मुन्नी देवी घर पर अकेली थीं। देर रात बदमाश घर में घुसे, पहले लूटपाट की और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। शोर बाहर न जाए, इसके लिए मुंह...