बदायूं, जनवरी 4 -- दातागंज(बदायूं), संवाददाता। बदायूं के दातागंज में शुक्रवार देर रात घर में अकेली व्यापारी की पत्नी को बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। आवाज बाहर न जाए, इसके लिए महिला के मुंह पर टेप लगाया गया था। हत्या के बाद बदमाश घर से करीब 10 लाख रुपये नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। व्यापारी की तहरीर पर परिवार के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि खुलासे को पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। दातागंज कोतवाली के पापड़ हमजापुर गांव के व्यापारी रामऔतार की 65 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी शुक्रवार रात अपने घर पर अकेली थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उनके घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। शोर बाहर न जाए, इसके लिए बदमाशों ने महिला के मुंह प...