औरैया, मार्च 18 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरकशी गांव निवासी आढ़तिया 65 वर्षीय अखिलेश शुक्ला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। अखिलेश वर्तमान में मेसर्स वैष्णो ट्रेडर्स गल्ला मंडी समिति याकूबपुर के मालिक थे। वह छह मार्च की दोपहर करीब दो बजे मंडी समिति याकूबपुर में थे। तभी अचानक उनके ऊपर टीन सेड गिर गया। जिसमें उनको गंभीर चोटे आई तत्काल उनको इलाज के लिए हैलट अस्पताल कानपुर लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.