आगरा, जनवरी 23 -- पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के मंडलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने आगामी बजट के लिए 2026-27 के लिए सुझाव वित्तमंत्री को भेजे हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में टीचर्स कांस्टीट्यूएंसी व ग्रेजुएट कांस्टीट्यूएंसी की तर्ज पर व्यापारी कांस्टीट्यूएंसी का सृजन किया जाए। देश के व्यापारी का जीवन दुर्घटना बीमा 10 से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने की मांग की। प्रदेश महिला महामंत्री निधि अग्रवाल ने भी व्यापारियों के हित में कई मांग की हैं। उन्होंने वरिष्ठ महिला और पुरुषों को किराए में छूट पुन: देने को कहा है। जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल व कोषाध्यक्ष उत्कर्ष बंसल ने प्रदेश में व्यापारी के स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर करने को कहा है। इस दौरान प्रीति अग्रवाल, सचिन दीप मित्तल, राजीव गुप्ता, रवि अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, नैना बंसल, दीप्त...