नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली सरकार व्यापारी कल्याण बोर्ड में व्यापारियों के 9 प्रतिनिधियों को शामिल करेगी। 15 सदस्यीय बोर्ड में ये गैर-सरकारी सदस्य नीति निर्धारण से लेकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे। खुदरा और थोक व्यापारी आवेदन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की घोषणा के बाद शुरू हुई प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। एक सप्ताह में आवेदन, फिर स्क्रूटनी के बाद चयन होगा। बोर्ड 8 लाख से अधिक पंजीकृत व्यापारियों के लिए मजबूत मंच बनेगा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...