मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में प्रस्तावित 38 दुकानों व एक नीलामी चबूतरे के निर्माण को लेकर मंडी के थोक फल-सब्जी व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में फल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति के नेतृत्व में मंडी के व्यापारी सोमवार को जिलाधिकारी एक ज्ञापन सौंपेंगे। समिति अध्यक्ष प्रीतम सैनी ने बताया कि प्रस्तावित निर्माण से मंडी में कार्यरत सैकड़ों व्यापारियों और किसानों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों द्वारा मंडी के सुव्यवस्थित एवं योजनाबद्ध विकास, प्रभावित व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने तथा उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी नियमावली के अंतर्गत नियमसम्मत समाधान की मांग उठाई जाएगी। व्यापारियों की मांग है कि प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए ज...