कौशाम्बी, जनवरी 6 -- नगर पंचायत सरायअकिल क्षेत्र में निर्माण सामग्री के कारोबार से जुड़े व्यापारियों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मकान निर्माण के नाम पर कीमती फरमा (शटरिंग सामग्री) किराये पर लेकर गया युवक फरार हो गया है। इससे व्यापारियों को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर शिकायत के 22 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे आरोपी नहीं लग सका है। सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद निवासी नागेन्द्र मिश्र पुत्र शिवमोहन, सतीश गुप्ता पुत्र स्व. शीतला प्रसाद, हरीश केशरवानी पुत्र जवाहरलाल केशरवानी (पानी टंकी), श्रीश्याम केशरवानी पुत्र साधु सरन एवं रत्नाकर निवासी बेनीराम कटरा मकान निर्माण में लगने वाली शटरिंग व पिलर निर्माण के लिए फरमा किराये पर देने का काम करते हैं। व्यापारियों ने बताया कि हिमांशु नामक युवक ने कूरा गांव में मकान निर्माण कार्य कराने की बा...