जमशेदपुर, फरवरी 23 -- कुख्यात मनीष सिंह के नाम पर व्यापारियों से रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर जुगसलाई पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रोशन और दीपक गैंगस्टर मनीष सिंह के लिए रंगदारी मांग रहे थे। शनिवार को जुगसलाई थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकीर आलम ने दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इधर, आरोपियों के परिजनों का कहना है कि मामला राजनीति से प्रेरित है। जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में आरोपियों में एक रोशन सिंह का रिश्तेदार चुनाव मैदान में है। इसके अलावा एक दूसरे दल के अध्यक्ष पद को उनका समर्थन है और वे लोग उसके लिए काम कर रहे हैं। इसलिए राजनीति से प्रेरित होकर उनपर यह केस किया गया। कोई हथियार बरामद नहीं किया गया। हथियार कहां से आया, इसकी जांच एजेंसियों को करनी चाहिए। डीएसपी विधि-व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.