हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल सभी व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए निशुल्क सदस्यता अभियान चलाएगा। रविवार को हुई बैठक में संगठन के सह संयोजक देवेश अग्रवाल ने कहा कि नए व्यापारियों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल राज्य का एकमात्र संगठन है जो पूरे राज्य भर के व्यापारियों को निशुल्क सदस्यता मुहैया कराएगा। व्यापारी अपने आधार कार्ड के माध्यम से संगठन से जुड़ सकते हैं। व्यापारियों की व्यापार में आ रही दिक्कतों का समाधान किया जाएगा। व्यापारियों का उत्पीड़न वाले अधिकारियों के खिलाफ संगठन अभियान चलाएगा। बैठक में प्रदेश संगठन प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल महामंत्री, ऋषभ पाठक, कोषाध्यक्ष विनोद आनंद, आशीष बत्रा, अमित गर्ग, जीशान...